15 दिसंबर 2023 - 08:38
इस्राईल की बर्बरता, अब तक 3714 छात्र और 300 मेडिकल स्टाफ शहीद

फिलिस्तीनी शिक्षा मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर बताया है कि ज़ायोनी हमलों में 3714 छात्र शहीद हो गए हैं जबकि घायल छात्रों की संख्या 5700 तक पहुंच गई है।

फिलिस्तीन और विशेष कर ग़ज़्ज़ा में बर्बरता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाले अवैध राष्ट्र इस्राईल ने 18 हज़ार से अधिक बेगुनाह लोगों को मौत के घात उतार दिया है जिसमे 70 फीसद से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं।

अल-अक्सा तूफ़ान के बाद ज़ायोनी सरकार की आक्रामकता के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में आम नागरिक शहीद हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक फिलिस्तीनी शिक्षा मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर बताया है कि ज़ायोनी हमलों में 3714 छात्र शहीद हो गए हैं जबकि घायल छात्रों की संख्या 5700 तक पहुंच गई है।

उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ज़ायोनी सेना लगातार अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों को निशाना बना रही हैं। ज़ायोनी क्रूरता के परिणामस्वरूप अब तक 300 चिकित्साकर्मी भी शहीद हो चुके हैं।

ज़ायोनी सेना ने घायलों और चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले वाहनों को भी नहीं बख्शा है। अब तक कुल 102 एम्बुलेंस गाड़ियाँ ज़ायोनी हमलों की चपेट में आ चुकी हैं। ज़ायोनी सेना के हमलों में ग़ज़्ज़ा पट्टी के 22 अस्पताल और 52 चिकित्सा केंद्र पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।